जांजगीर चाम्पा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सिवनी च में 33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जनप्रतिनिधियों ने दिया सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय सिवनी च के प्रांगण में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि समारोह में कुल 33 जोड़ों का विवाह पारम्परिक रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इसमें परियोजना बम्हनीडीह के 17 जोड़े और परियोजना बलौदा के 16 जोड़े शामिल हुए। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उनके आगामी सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि उनके खातों में प्रदान की गई तथा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलौदा श्रीमती शारदा शनत  देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य श्री चूड़ामणि राठौर, श्रीमती द्रोपती रमाकांत साहू, श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्री गोविंद राठौर, जगभवानी देवांगन, श्रीमती ललिता यादव, श्री मनमोहन देवांगन, श्री रामाधीन राठौर, श्री प्रमोद देवांगन, श्री अनिकेत पाण्डेय, श्री सेवा यादव, श्री लखन कुंभकार, श्री रामकृष्ण लाठू, श्री  मुनीराम बरेठ, श्री  जितेन्द्र पटेल, श्री पन्नालाल राठौर, श्री मनोज राठौर, श्री रामरतन राठौर, श्री भगवत देवांगन, श्री मोहर साय, श्री गजानंद देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी वर वधु के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

img 20260513 wa04972093030241545464387 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button