सक्ती-

राजा धर्मेंद्र सिंह एवं पंडित देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री सक्ती विधानसभा के सघन दौरे पर

सक्ती – राजा धर्मेंद्र सिंह एवं पंडित देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री जी इन दिनों सक्ती विधानसभा के जनसंपर्क अभियान में हैं। जिसमें वे गांव- गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं इस सम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को राजा धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम-सोनगुढ़ा का दौरा किया। जहां ग्राम वासियों ने उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद दिया, साथ ही अपनी समस्याएं भी बताई इस पर राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा की जितना हो सके आपके समस्याओं का निराकरण करने का अथक प्रयास करूँगा आप लोगो ने जो मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है इसके लिए मै सदा आभारी रहूँगा क्योंकि आज के दुनिया में राजा महराजा कुछ नहीं है जो जनता के बीच में जनता के दिल में रहता है वही राजा है आप सभी मुझे अपना बेटा समझना अपना भाई समझना तभी आप मेरे से खुल कर बात कर पाएंगे नहीं तो मन में झिझक होगा मै आप से प्यार और आशीर्वाद लेने आया हुं इस पर ग्राम वासियों ने भी अपना आश्वासन दिया की राजा साहब आप आगे बढिये सक्ती विधानसभा का नेतृत्व करिये हम सभी ग्रामवासी आप के साथ है l

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button