प्रदेश कन्नौजिया तेली समाज की वार्षिक आमसभा संपन्न, महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्ताव पारित

जांजगीर-चांपा
जांजगीर // कन्नौजिया तेली समाज की वार्षिक आमसभा रविवार को बनारी में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामफल ने की। प्रारंभ में अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा समाज के पंजीयन, कार्यकारिणी गठन, भूमि एवं भवन निर्माण सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष महेश कुमार ने समाज की भूमि एवं भवन संबंधी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।सभा में निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय होने का अतिरिक्त अवसर देने, संगठन सचिवों को समाज के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा सामूहिक एवं आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। आगामी वैवाहिक सत्र में सामूहिक विवाह आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर भी सहमति बनी।अंतरजातीय एवं अंतर-कुनबी विवाह से जुड़े विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में विवाह कर आने वाली बहू एवं उसके बच्चों को कन्नौजिया तेली समाज का सदस्य माना जाएगा। साथ ही समाज की वे बेटियां जो अन्य समाजों में विवाह कर चुकी हैं, उन्हें सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अधिकार रहेगा। समाज ने स्पष्ट किया कि किसी भी सदस्य के विरुद्ध सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक मंचों पर व्यक्तिगत टिप्पणी, प्रताड़ना अथवा अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सभा में सामाजिक कार्यक्रमों में शराब सेवन को पूर्णतः वर्जित घोषित करते हुए सभी सदस्यों से अनुशासित एवं संयमित आचरण बनाए रखने का आह्वान किया गया। नरियरा बैठक में परिवार परामर्श समिति के सदस्यों के साथ हुए दुर्व्यवहार की सर्वसम्मति से निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।कोषाध्यक्ष रामकुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण एवं वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।द्वितीय सत्र में समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों उधोराम, मनोज, राकेश, आशा, उमेश, सैव्या, रत्ना, छोटेलाल, अर्चना, घनश्याम प्रसाद, भगवान चरण, किशोर कुमार, नितेश, सीमा, शालिनी, सुलोचना, गौरव, पंकज, आशीष, विकास, शिवकुमार, चंद्रिका, प्रीति, मंजू, सुमन, साधना एवं पवन को “लोकतंत्र भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. सुनील को उनके माता-पिता सहित “संघर्ष से शिखर सम्मान” प्रदान किया गया।आयोजित परिवार परामर्श शिविर में विभिन्न पारिवारिक प्रकरणों की सुनवाई की गई। समिति के सदस्य रामपाल, ओमप्रकाश, रामकृपाल, रामविलास, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन मुकेश तथा उपमहासचिव रथराम ने पक्षकारों की काउंसलिंग की।आमसभा में रामफल, महेश कुमार, लक्ष्मी राजकुमार, सुरेश कुमार, रामकृपाल, दयाराम, संतोष, गौरीशंकर, रामकुमार, कृष्ण कुमार, धरमलाल, विद्याभूषण, राकेश चंद्र, राजकुमार, रामायण प्रसाद, दिनेश कुमार, सुनील, रामविलास, नलिनी, हरिशंकर, त्रिभुवन लाल, सोहनलाल, दुर्गेश कुमार, कमलकिशोर, उमाशंकर, कौशल प्रसाद, रविप्रकाश, लतेलराम, मनोहरलाल, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, घनश्याम प्रसाद, विजेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सेवकराम, नरतन कुमार, रामपाल, पारेश्वर प्रसाद, मोहन मुकेश, प्रकाशचंद्र, अशोक कुमार, खम्हन प्रसाद, शंकरलाल, सत्यनारायण, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, रथराम, अरविंद साव, लव कुमार, लखनलाल, लिंबेश्वर प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, जीवनलाल, मोहनलाल, हेमंत कुमार, शिवनाथ प्रसाद, लक्ष्मी देवी, सुरेंद्र कुमार, बसंतराम, सत्येंद्र शरण, शारदा, प्रमोद, नरेंद्र, शिवकुमार, रामशरण, लक्ष्मी साव, योगेश, प्रशांत, सरोज, सूरज, अजीत, भागीरथी, धनकुमार, केशव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मूलचंद साव तथा आभार प्रदर्शन रथ राम साहू द्वारा किया गया। समापन समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।




