जांजगीर चाम्पा

बम्हनीडीह में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत

जांजगीर-चांपा

बम्महनीडीह // विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बम्हनीडीह, शा नवीन प्राथमिक शाला भागोडीह, शा प्राथमिक शाला बम्हनीडीह शा पूर्व माध्यमिक शाला बम्हनीडीह, शा पूर्व माध्यमिक शाला खापरीडीह के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरित कर एवं सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत निशुल्क सायकल वितरण किया गया आत्मीय स्वागत किया गया।विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गगन जयपुरिया जी,उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री आशा साव सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा, श्री तुषार जायसवाल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, पार्षद श्रीमती अंजली नवीन सराफ, पार्षद श्री नेक मोहम्मद खान, पार्षद  श्री भूपेंद्र डड़सेना, पार्षद श्री मोहन डडसेना, पार्षद श्री आदित्य वस्त्रकार, पार्षद प्रतिनिधि श्री राहुल सिंघानिया, पार्षद श्री संतोष पटेल,पार्षद श्री रमेश पटेल, पार्षद श्री उमेश पटेल, पार्षद श्री गणेश अजगल्ले,पार्षद श्री राजेंद्र जायसवाल, श्री सोनू जायसवाल, श्री विशाल सराफ, श्री ओमप्रकाश साहू, मीडिया से श्री नवीन सराफ, श्री आकाश वैष्णव, श्री महेंद्र डडसेना, श्री साहिल राज लहरे मंचस्थ थे।अतिथियों का स्वागत बीईओ रत्ना थवाईत, बीआरसी श्री हिरेंद्र बेहार, सेजस प्राचार्य श्री बजरंग श्रीवास, श्री परमेश्वर राठौर, श्री मोहन यादव, श्री शिव पटेल, श्री डीपी राठौर, श्री गोविंद सूर्यवंशी, सोनू देवांगन, भेनुका जोशी, मोनल दिग्धसकर, घनश्याम राम, नेहरू पटेल ने किया।

विद्यार्थियों को मिला प्रेरक मार्गदर्शन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अध्ययन करने को कहा, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

अनुशासन और निरंतरता:
श्री गगन जयपुरिया जी ने विद्यार्थियों से कहा याद रखें, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित स्कूल आना और अनुशासन में रहना ही आपको आपकी मंजिल तक पहुँचाएगा।

जयपुरिया जी का शिक्षकों से आह्वान: “आपके हाथों में है देश का भविष्य”

राष्ट्र निर्माता के रूप में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आप केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि एक पीढ़ी का निर्माण करते हैं। आप सभी नियमित स्कूल जावे तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देवे।जिला पंचायत के सभापति सु श्री आशा साव ने अपने संबोधन में कहा शाला प्रवेशोत्सव: नए संकल्प और नई उमंग का उत्सव उन्होंने सभी शिक्षक गण और विद्यार्थियों से कहा शिक्षा केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन को गढ़ने का आधार है। नया शैक्षणिक सत्र हमारे लिए नए अवसर, नई चुनौतियाँ और नए सपने लेकर आया है। ‘शाला प्रवेशोत्सव’ केवल बच्चों के स्कूल आने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का महापर्व है।जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री तुषार जायसवाल एवं भाजपा नेता श्री सोनू जायसवाल ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर अध्ययन करने से निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सेजस बम्हनीडीह के छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी ने किया

अंत में प्राचार्य शिव कुमार पटेल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

img 20260623 wa04563164542404608126618 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button