जांजगीर-चांपा

चाम्पा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शोतोकान कराते काई सिलेक्शन ट्रायल का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा

 

कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक जांजगीर चांपा श्री ब्यास कश्यप जी शामिल हुए साथ में सुनील साधवानी, अनिल मोदी, बलबीर सिंह ढिल्लों, हरीश पांडेय, किशन आदित्य, शांति साहू, पद्माकर कश्यप, अंशु यादव सहित कांग्रेस जन शामिल रहे इस बीच विधायक कश्यप ने अपने उद्बोधन में कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के इस कार्यक्रम की जमकर सराहना किया भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही सभी प्रतिभागीयो क़ो ऐसे आयोजन पर भाग लेने की अपील की और कहा कार्यक्रम में आप सभी मेहनत करके वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता जाकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएं। जांजगीर चांपा समेत समूचे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें और नाम रोशन तब होगा जब कोच गण आप सभी के मेहनत को देखकर आपको और बखूबी से तराशेंगे निश्चित रूप से आप सभी का भविष्य उज्जवल है आप अपने आप का नाम अपने माता-पिता का नाम अपने नगर में, प्रदेश में अपना नाम बनाएं।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। कोच रामू भैना, मुरली जी के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्होंने हमारे नगर के अनेकों युवाओं को शोतोकान कराटे में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं तथा लगातार मेहनत कर उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं।

IMG 20260629 WA0058 kshititech

 

Related Articles

Back to top button