पंचमुखी श्री हनुमान जी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा 25 को

(जनसहयोग से नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे हनुमान जी महाराज)

जांजगीर-चांपा
बिर्रा -विगत वर्ष बिर्रा में वानरों का समूह आया हुआ था जिसमें बाजार चौक के पास एक वानर राज ट्रक के चपेट में आ गया और वहीं उसकी मौत हो गई।जिसे बाजार चौक बिर्रा के उत्साही नवयुवकों ने विधिवत अंतिम संस्कार किया। और वहां चबुतरा निर्माण करने का बीड़ा उठाया और रामायण का आयोजन कर खीर पूडी प्रसाद वितरण किया गया।उसके बाद मंदिर निर्माण का भूमिपूजन में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने 31000 सहयोग की घोषणा की। वहीं बाजार चौक युवा संगठन के सदस्यों ने भी सहयोग दिया।साथ ही महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक बिर्रा ने पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति, वहीं पंच छोटेलाल केंवट ने टाईल्स और करन साहू, तरूण कहार ने ,अजय साहू,खोलबहरा महंत,राजू कश्यप ने रंग रोगन,पुट्टी महाकाल ट्रेडर्स,लक्ष्मी आदित्य,प्रकाश देवांगन,गुडवा,बलराम ने लोहे का गेट आदि सहयोग प्रदान किए हैं। मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग दिया।आज मंदिर पूरी तरह से तैयार हो गया है।जिसका विधिवत पूजन और प्राण प्रतिष्ठा 25 अगस्त मंगलवार को आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा किया जाएगा।आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती मोहन कुमारी साहू, सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा,चेतन बाबा,पियुष सिंह, सोमू बाबा, सुबू बाबा, तरुण कहार, रामेश्वर साहू,मोहन साहू,योगेश साहू, लोकेंद्र कश्यप,अजय साहू,अनिल साहू,अरुण साहू,अशोक साहू,सुनील थवाईत,हेमंत साहू,आकाश साहू,राजू कश्यप,माधव, बरातू, ननकी,रमेश, सम्मे,पृथ्वीकांत,रथ राम,गोविंद, राज कश्यप,सागर,कमलेश साहू,दिलीप महंत,अखिलेश केशरवानी,अनिल साहू ऑटो,शोभा देवांगन,संतोष देवांगन,मधु देवांगन,मोहन लाल साहू,भूनेश्वर कश्यप,चेतन आदित्य,पंकज देवांगन,मुकेश केवट, राजेंद्र आदित्य,प्रकाश देवांगन,कृष्णा साहू,सरोज केवट,डीजे बुदेश,संतोष साहू,मंतोष केवट,दीपक देवांगन,अश्वनी साहू,कार्तिक पटेल,मदन साहू,बलराम, लक्ष्मी, गुडुवा,कुश पटेल,बजरंग साहू,पुष्पेंद्र श्रीवास,संतोष साहू,कैशलेश साहू,सौखी लाल,पिंटू केवट,महेंद्र कश्यप, पत्रकार साथी एवं समस्त मारुति नंदन युवा संगठन बाजार चौक बिर्रा।




