सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा
जांजगीर// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 21 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाजहित में अपना योगदान दिया।रक्तदान शिविर का आयोजन जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सेवा एवं समर्पण की भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए भाजपा का सेवा संकल्प अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। इसी भावना के साथ रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में अपना योगदान देने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा रक्तदाता उपस्थित रहे।




