जांजगीर चाम्पा
अनिल शर्मा ने 35वीं बार किया रक्तदान

जांजगीर-चांपा
जांजगीर//सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा आईटी सेल जांजगीर-चांपा के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने भाजपा कार्यालय जांजगीर में 35वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।अनिल शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से भी रक्तदान के लिए आगे आने और सेवा की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।




