सक्ती-

भारतीय जनता पार्टी ने निकाली सक्ती में विजय आभार रैली

सक्ती – दिनांक 15 जून 2024 लोकसभा जांजगीर-चाम्पा के नव निर्वाचित सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े जी आभार रैली में शामिल हुई सक्ति नगर में मिले अपार समर्थन से जीत मिलने पर नगर वासियों का आभार प्रकट करने उक्त विजय आभार रैली निकाली गई सांसद जी का विजय रैली शाम 6 बजे नाका चौक में रामनरेश यादव के निवास स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक बाराद्वार रोड पुरेन्हापारा होते हुए बुधवारी बाजार चौक से गौरव पथ एवम हटरी रोड राजापारा नारायण सागर गायत्री मंदिर से मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के घर तक विजय रैली पहुंची जहां सक्ती नगर में लोगो ने जगह जगह नवनियुक्त सांसद को बधाई देते हुए फूलमाला एवम पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी भारी मतों से समर्थन देने के लिए सांसद कमलेश जांगड़े ने हाथ जोड़कर सक्ती नगरवासियों के स्नेह के लिए उनका आभार प्रगट किया विजय आभार रैली में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी जिला मीडिया नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंत्री की टीम युवा मोर्चा के जिला एवम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री एवम भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे समापन के बाद अनूप अग्रवाल के घर पर भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ के साथ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने भोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button