भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101 वीं जन्म जयंती मनाई गई

सक्ती // 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जयंती को पूरे देश में जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है अटल परिसर में भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित भाजपा सक्ती के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी साथ ही नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष थे उनके निर्णय में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है पोखरण का परमाणु परीक्षण उनकी दृढ़ता को दर्शाता है तथा वे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है उनके सुशासन से ही देश मजबूत बना वे राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास विकाश टोपनो ने अटल जी को विकासपुरुष बताया एवं उन्हें नमन किया नगर पालिका शक्ति के सीएमओ प्रहलाद पांडे एवं पालिका के कर्मचारियों ने मनचस्थ सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेट कर किया नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में भाजपा जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर गबेल पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, भाजपा जिला सक्ती के सहकोशाध्यक्ष ऋषि गोयल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ,नगरपालिका सक्ती के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव , पूर्व कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ,नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष भारत यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल ,पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन, धरम लाल रात्रे, सुरेश साहू, , पूर्व जिला भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य अग्रवाल राजा, अभिषेक बंसल, पार्षद गोविंदा निराला, पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल, पार्षद गजेन्द्र यादव,मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप सराफ, मंडल महामंत्री नटवरलाल गोंड, सेवानिवृत्त तहसीलदार राम सिंह सिदार,मनोज सोनी, विकास अग्रवाल,युवामोर्चा उपाध्यक्ष लाखन नामदेव,रामावतार साहू, पिंटू अग्रवाल,भुवन सोनी सहित काफी संख्या में नगर पालिका शक्ति के जनप्रतिनिधि भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





