जी राम जी विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जिला कार्यशाला सह सम्मेलन भाजपा कार्यालय जांजगीर मे कल

जांजगीर-चांपा // भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा का कार्यशाला व ससम्मेलन जी राम जी विकसित भारत कार्यक्रम मे कल भाजपा कार्यालय जांजगीर मे रखी गई है जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश भाजपा संगठन नेतृत्व के निर्देशानुसार जी राम जी विकसित भारत के विषय VB-G-RAM -G विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जिला कार्यशाला सह सम्मेलन में कल 24/1/26 शनिवार दोपहर 02 बजे से श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा श्री नारायण चंदेल जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री रामदेव कुमावत जी जिला संगठन प्रभारी श्री राजेन्द्र वैष्णव जी जिला सहसंगठन प्रभारी के उपस्थिती में होगा।कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चों के पदाधिकारी गण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य, निगम मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जिला पदाधिकारी गण, जिला मोर्चों के अध्यक्ष, VB- G-RAM -G के जिला व मंडल टोली सदस्य गण,,जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष सदस्यगण, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष पार्षद गण, नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पार्षद गण,सभी मंडलों के अध्यक्ष/महामंत्री मंडल पदाधिकारीगण की उपस्थिति रखी गई है कार्यशाला के संयोजक धनंजय सिंह सहसंयोजक रजनी साहू लक्ष्मी देवांगन पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने उक्ताशय की जानकारी दी है।



