दिवंगत शिक्षक स्व. कृष्ण कुमार निर्मलकर की पत्नी श्रीमती पूर्णिमा निर्मलकर को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बम्हनीडीह ने दिया 43950 रु. का संवेदना राशि

जांजगीर-चांपा // टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक बम्हनीडीह द्वारा दिवंगत शिक्षक साथी के आश्रित को आर्थिक सहयोग करने के लिए संवेदना योजना चलाया जाता है, जिसके तहत शिक्षक साथियों द्वारा संवेदना राशि दिया जाता है। टीचर्स एसोसिएशन बम्हनीडीह के ब्लॉक पदाधिकारी भाई कृष्ण कुमार निर्मलकर जी बम्हनीडीह ब्लाक के शा प्राथमिक शाला कुम्हारी खुर्द मे प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे, वे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के एक सक्रिय, निष्ठावान एवं संघर्षशील पदाधिकारी रहे, जिनका जीवन शिक्षक हितों के लिए समर्पित था।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कर्मठ पदाधिकारी का आकस्मिक निधन पर दशगात्र कार्यक्रम में निवास सरहर पहुंच कर संवेदना योजना के अंतर्गत दिवंगत की पत्नी श्रीमती पूर्णिमा निर्मलकर एवं पुत्र रुपेश निर्मलकर को बम्हनीडीह ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा एकत्रित किए गए संवेदना राशि 43 हजार 950 रु. देकर मृतात्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कर्मठ, समर्पित एवं हम सबके प्रिय साथी स्वर्गीय कृष्ण कुमार निर्मलकर जी का आकस्मिक निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका यूँ अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि समस्त शिक्षक साथियों के लिए गहरा आघात है।संघ के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों एवं सहयोगियों ने संवेदना राशि अर्पित कर यह सिद्ध किया कि
“जिंदगी के साथ भी…
जिंदगी के बाद भी…”
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अपने साथियों और उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा रहता है।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से बसंत चतुर्वेदी, माखन राठौर, उमेश तेम्बुलकर, रामकृपाल डड़सेना, विनोद राठौर, राजेश कंवर, जगेंद्र वस्त्रकार, कौशल साहू, भीम सिंह राठौर, पंच राम कर्ष, रमेश बरेठ, रामलाल निराला, देव कुमार चंद्रा, झूल सिंह कंवर, संतोष चौहान, शंकर राठौर, ने संवेदना राशि देकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।




