अवैध नशीला कैप्सुल बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिला में सायबर टीम और थाना चांपा पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूध्द धारा 21(सी),29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.02.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के पल्सर मोटर सायकल में कोरबा तरफ से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे है और अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे नशीली कैप्सूल रखे है सूचना पर पुलिस ने रेड कोसमंदा रोड पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां पल्सर मोटर सायकल में दो लोग आते दिखे जिन्हे रूकवाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रामकिशोर कश्यप एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप पटेल बताया जिनके कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप में प्रत्येक स्ट्रीप में 08 नग कुल 3752 नग कैप्सूल कीमती 34813 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्र CG 11 BM 2797 एवं 02 नग मोबाईल व नगदी रकम 200 रू को जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी में 1. राम किशोर कश्यप पिता कन्हैया कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा।2. प्रदीप पटेल पिता ईश्वर प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बुदेली चौकी रजगामार जिला कोरबा का बताया जा रहा है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर टीम से निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी, ASI विवेक सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक माखन साहू रोहित कहरा तथा थाना चाम्पा से सउनि भुनेश्वर राठौर शामिल रहे।



