जांजगीर चाम्पा
केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम – अंबेश जांगड़े

जांजगीर-चांपा // भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने केन्द्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट भारत के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के रूप में सामने आया है। इस बजट का मूल उद्देश्य विकास, समावेशन और नवाचार के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाना है केन्द्रीय बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प की मजबूत नींव है।यह बजट आत्मनिर्भरता, रोजगार, नवाचार और सामाजिक न्याय का संतुलित मिश्रण है जो भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है।




