बिलासपुर

अवैध शराब बनाने वाले के ऊपर कोनी पुलिस का प्रहार लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहान बरामद कर नष्ट किया

आबकारी विभाग और कोनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही




बिलासपुर // अवैध शराब बनाने वालो के विरुद्ध बिलासपुर जिला से  बड़ा मामला सामने आया है बताया जा रहा है कोनी पुलिस और आबकारी विभाग ने 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में भरे महुआ लाहान लगभग 6000 किलोग्राम बरामद कर नष्ट किया गया है। मामला 9 मार्च 2026 की बताई जा रही है जब थाना कोनी पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से खबर मिली कि घुटकू स्टेशन पारा रेल्वे लाईन के किनारे लगे लम्बे झाड़ वाले घास में महुआ शराब बनाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में प्लास्टिक डिब्बो में महुआ लाहान छुपाकर रखा गया है सुचना की तस्दीक अग्रिम कार्रवाई हेतु कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सुचना के अनुसार बताए स्थान पर पतातलास एवं खोजबीन किया गया।घुटकू स्टेशन पारा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेल्वे लाईन किनारे लंबे लंबे झाड़ घास में बहुत अधिक मात्रा 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे में महुआ लाहान कुल 6000 किलोग्राम छिपा मिला जिसे निकालकर बरामद किया गया बताया जा रहा है आबकारी विभाग का अमला संपुर्ण कार्यवाही में संयुक्त रूप से उपस्थित रहे बरामद महुआ लाहान को नष्ट कर विधिवत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा व निर्माण करने वालो के ऊपर पुर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के अनुक्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button