कृषि विभाग ने किया उर्वरक जप्ती की कारवाई

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार श्री राकेश कुमार शर्मा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज दिनांक 07.04.2026 मेसर्स राजेश ट्रेडर्स नवागढ़ के प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण करते हुए 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन के इंद्राज के पाये जाने पर जप्ती की कारवाई करते हुए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ में मेसर्स रेखा ट्रेडर्स नवागढ़, मेसर्स गिरिजा प्रसाद केशरवानी नवागढ़, मेसर्स रूपेश ट्रेडर्स नवागढ एवं मेसर्स लाखन केशरवानी नवागढ़ के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के अनियिमतता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस संबंधितों को जारी किया गया।विकासखण्ड अकलतरा के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति तिलई एवं सेवा सहकारी समिति तरौद में निरीक्षण के दौरान POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स कर्ष कृषि केन्द्र नरियरा एवं मेसर्स साहू ट्रेडर्स तागा में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।विकासखण्ड पामगढ़ के निरीक्षक द्वारा सेवा सहकारी समिति पकरिया का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।विकासखण्ड बलौदा के निरीक्षक द्वारा मेसर्स माधो प्रसाद गुप्ता जर्वे (ब) में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया। इसी प्रकार मेसर्स परमात्मा कृषि केन्द्र बलौदा का POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान नही होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। मेसर्स कृष्ण कुमार तंबोली के प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के अनिमियता पाये जाने पर कारण बताओ जारी किया गया।विकासखण्ड बम्हनीडीह के निरीक्षक द्वारा मेसर्स सेवा सहकारी समिति पोडीशंकर में POS मशीन एवं भौतिक स्टॉक मिलान में सही पाया गया।कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 06.04.2026 को 13 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कारवाई एवं दिनांक 07.04.2026 को 10 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर कुल 23 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही किया गया। आगे भी कार्यवाही का अभियान जारी रहेगा। अनियमितता पाये जाने पर दोषियों पर कड़ी कारवाई किया जायेगा।





