जांजगीर चाम्पा

आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा
आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई -दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त-अकलतरा के ग्राम -पीपरसत्ती में आरोपिया मीना बाई कुर्रे पति -शैल कुमार उम्र-52 वर्ष,जाति-सतनामी ,साकिन-वार्ड क्र.05 पीपरसत्ती,थाना -अकलतरा ,जिला -जांजगीर -चांपा (छ.ग.)|के रिहायशी मकान से 08.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब  बरामद होने पर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त- अकलतरा के ग्राम -अमरताल के आरोपी दिलहरण डहरिया  s/o स्व. बृजभान,उम्र-28 वर्ष ,जाति-सतनामी,साकिन-अमरताल ,थाना -अकलतरा,जिला -जांजगीर चांपा(छ.ग.)।  के रिहायशी मकान से 07.20 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार एवं मुख्यआरक्षक मुकेश शर्मा ,विमल सनाद्य,आरक्षक गीता कमल तथा अंशु पाटनवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button