सक्ती-

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ग्रामीणो के साथ मिलकर तीन सुत्रीय मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पन्द्रह दिवस के भीतर मांगों को पूरा करने लिखित में दिया गया आवेदन



मांग पुरा नही होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी




सक्ती – 12 अगस्त को #जैजैपुर_विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत #घोघरी में चंद्रपुर से शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया गया है। जिसमे शासन प्रशासन द्वारा अपनी मांगों को 15 दिनों के अंदर में पुरा करने का लिखित रूप में आवेदन दिया एवं यदि मांगों को 15 दिनों के अंदर नही किया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ती द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
1) घोघरी – देवगांव – बसंतपुर सड़क का निर्माण।
2) घोघरी में हायर सेकेण्डरी स्कूल तक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो।
3 ) तेंदूमुड़ी – बरभाठा पुल का निर्माण।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button