सक्ती-

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का 10 और 11 सितम्बर को होगा आयोजन

सक्ती 06 सितम्बर 2023/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सक्ती श्री हरी पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजन के बाद जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 10 और 11 सितम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय शक्ति के कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन अंतर्गत 10 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा। इसी तरह 12 सितम्बर को गिल्ली डंडा, कंचा (बांटी), कुश्ती, पिट्ठूल, रस्साकसी, खेल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 के आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौपते हुवे कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि को सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button