सक्ती-

भाजपा की नामांकन रैली में ऐतिहासिक जनसैलाब, नगरपालिका अध्यक्ष और 18 पार्षद प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

सक्ती //  मंगलवार:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल और 18 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में मंगलवार को एक ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला। यह रैली सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
*कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

img 20250129 wa00307681489762865862264 Console Corptech


कार्यक्रम का आयोजन शहर के महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली की शुरुआत हुई शहर के हर वार्ड से बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए।
*चिराग अग्रवाल का संकल्प*

img 20250129 wa00332335456349836458863 Console Corptech


नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हर वोट का मान, हर वर्ग का सम्मान और सक्ती शहर मेरा अभिमान है।उन्होंने आगे कहा, “मैं आप सभी से वादा करता हूँ कि आने वाले 5 साल में सक्ती को समृद्ध और विकसित शहर बनाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। हर समस्या का समाधान किया जाएगा और सक्ती को ऐसा शहर बनाया जाएगा, जिस पर हम सबको गर्व हो।”
*भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित*

img 20250129 wa00312719141346279385687 Console Corptech


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल , मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल विनोद बंसल दिलीप सराफ राजेश सराफ अभिषेक शर्मा उक्त रैली में भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल,पार्षद प्रत्याशी गण क्रमशः श्रीमती लता रात्रे,श्रीमती ललिता साहू,रामसिंह सिदार,श्रीमती फतेश्वरी साहू,भरत यादव,श्रीमती सावित्री जोगी श्रीमती ‘दीपा अग्रवाल,श्रीमती कृष्णा बाई सोनी,गजेन्द्र यादव,चेतन साहू,श्रीमती उर्मिला कश्यप,श्रीमती विजया देवांगन,श्रीमति मंजूसा सिंह ठाकुर श्रीमती अनिता गोपाल ,रंजन सिन्हा,धनंजय नामदेव, रामनरेश यादव,गोविदा निराला ,नारायण राठौर ,परसन राठौर,नगर वार्ड के सभी 18 पार्षद प्रत्याशी जिला की मीडिया टीम एवं भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी, भी रैली में उपस्थित रहे।
*भाजपा की ऐतिहासिक रैली*

img 20250129 wa00287821819238918456653 Console Corptech


भाजपा की यह रैली न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाती है, बल्कि सक्ती नगर की जनता के भाजपा पर विश्वास का प्रतीक भी है। पूरे शहर में रैली की चर्चा है और इसे सक्ती की राजनीति में एक नया मोड़ माना जा रहा है।
*भविष्य के लिए भाजपा का वादा*
भाजपा ने जनता से अपील की कि वे चिराग अग्रवाल अध्यक्ष प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर सक्ती को एक समृद्ध और विकसित शहर बनाने में सहयोग दें। रैली का जोश और जनता का समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि भाजपा सक्ती नगरपालिका चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।यह रैली सक्ती नगर में भाजपा के मजबूत संगठन और जनता के बीच उसके व्यापक समर्थन को दिखाने का प्रतीक बन गई है।

img 20250129 wa00263569877848501937280 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button