सक्ती-

जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र/अपात्र सूची जारी, 30 मई 2025 तक दावा आपत्ति आमंत्रित

सक्ती // जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के विभिन्न पदों हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किए गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रो का परीक्षण कर पात्र/अपात्र सूची दावा आपत्ति हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दावा आपत्ति दिनांक 30 मई 2025 शाम 5:30 तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी (रीपा भवन) लवसरा रोड जेठा में उपस्थित हो कर प्रस्तुत कर सकते हैं, पात्र/अपात्र की सूची तैयार करते समय अनुभव के अंक केवल संलग्न अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर प्रावधिक रूप से दिये गये है। जिन आवेदको द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न किये गये है वे चयन प्रक्रिया के अगामी चरण हेतु अपने अनुभव के समर्थन में निम्नानुसार दस्तावेज तैयार रखेंगे, प्राप्त मासिक वेतन या मानदेय के सत्यापन हेतु बैंक पास बुक / बैंक स्टेटमेंट/ पे स्लिप वाउचर की स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रति माह प्राप्त वेतन को हाईलाईट करके एवं बैंक पास बुक / बैंक स्टेटमेंट/पे स्लिप वाउचर की मूलप्रति। दस्तावेज प्रस्तुत न करने की दशा में अनुभव का अंक नहीं दिया जाएगा एवं लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/सक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जावेगा।जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के पदो पर चयन हेतु लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा / सक्षात्कार दिनांक 04 जून से 07 जून 2025 तक संभावित है, भर्ती संबंधित समस्त सूचना सक्ती जिले के शासकीय वेबसाईट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की जाएगी। अतः आवेदक नियमित रूप से इस वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button