जे एस डब्लू के एस के महानदी पावर कंपनी के भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न

सभी 8 आश्रित ग्रामों के प्रतिनिधि हुए शामिल, 10 मांगो पर हुई विस्तृत चर्चा
जांजगीर-चांपा // जे एस डब्लू के एस के महानदी पावर प्लांट लिमिटेड के भूविस्थापित पेंशन समिति के सदस्यों के द्वारा फरवरी माह के मासिक बैठक हेतु आश्रित ग्राम नरियरा , तरौद , रोगदा, नवापारा, अमोरा, मुरलीडीह, लटिया, पकरिया से पेंशन धारियों के प्रतिनिधियो ने बैठक किया , जिसमें मुख्य रूप से 10 मांगो पर विस्तृत चर्चा हुई, और इन मांगो को प्लांट प्रबंधन, शासन, प्रशासन को फिर से स्मरण कराने को लेकर सहमति बनी, मांगो में प्रमुख मांग मेडिकल सुविधा, आजीवन पेंशन, पति पत्नी को अलग अलग खाता बनवाने के कारण अलग अलग पेंशन बनना चाहिए, कम से कम एक बार पेंशन धारक को अपना उत्तराधिकारी को बदलने की छूट दी जाए, सरकारी दस्तावेज से वैध गोदनामा को प्लांट भी वेध माने, एकमुश्त समझौता के तहत अगर कोई समझौता करना चाहे तो उसे एकमुश्त पेंशन के बदले राशि प्रदान की जाए, अगर कोई पेंशन धारी या उसके परिवार का प्लांट में नौकरी करना चाहे तो उसे योग्यता के अनुसार प्लांट में वरीयता के आधार पर नौकरी दिया जाए, मेडिकल बस जो पिछले 3 साल से बंद है उसे फिर से सुविधाओं के साथ गांव गांव में जा के कैंप लगाया जाए, इसके साथ ही हर गांव में भुविस्थापति पेंशन धारियों के समस्या के निर्धारण के लिए 3 महीने में एक बार मेडिकल लगाया जाए, भविष्य में jsw प्लांट प्रबंधन के तत्वाधान में आयोजित खेल आयोजनों में भविष्य में पेंशन धारी भूविस्थापित को भी टीम बना के शामिल किया जाए, इस मीटिंग में समिति के सचिव अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सह कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह, सदस्यगण कौशलेश बरेठ, रामचंद्र केवट, धीरदास, रामकुशल, नीलकंठ कैवर्त, शनिच राम राठौर, मनीष जयसवाल, विष्णु सिंह, मेलेचराम राठौर एवं नगरवासी ग्रामवासी, भूविस्थापित किसान , पेंशनधारी, उपस्थित थे, अब आगामी बैठक 1 फरवरी 2026 को समिति की सहमति से रखी जा रही है।



