पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्व. आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का दिनांक 16.09.2025 को मौके पर निधन हो गया था
एस पी विजय कुमार पाण्डेय जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा // थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 02.02.2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर के शाखा नैला के बैंक प्रबंधक श्री रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्व. आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा एवं बैंक अधिकारियों उपस्थित रहे जिनके द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।



