सक्ती-

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार से बातचीत,

परिवार के प्रति जताई गहरी संवेदना, दोषियों पर कार्यवाही और आर्थिक मदद हेतु दिए भरोसा

सक्ती //  जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में होली के दिन हुई हिंसक घटना और कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक की पत्नी से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर परिवार को ढांढस बंधाया और घटना को बेहद निंदनीय बताया।श्रीमती जूदेव ने कहा कि होली जैसे सामाजिक सौहार्द के पर्व पर इस प्रकार की हिंसक घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात भी कही।भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button