जांजगीर चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा के आगमन की तैयारी को लेकर की बैठक

जांजगीर-चांपा // जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश मे हमारी सरकार बनने के दो वर्ष पूर्ण होने पर हमारे जिले को मिला है मेजबानी का मौका,जोशपूर्ण तरीके से करेंगे अपने नेता का स्वागत।जिलाध्यक्ष अंबेश ने जिले के सभी तेरह मंडल के प्रभारियो से कहा कि अपने अपने प्रभार मंडल का प्रवास करके लोगो से करे अधिक से अधिक संख्या मे माननीय जगतप्रकाश नड्डा के कार्यक्रम मे पहुंचने की, की अपील।
*हमारे जिले से बड़ी संख्या मे शामिल हो आम जनता व भाजपा कार्यकर्त्ता*  *चंदेल*
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा जी का केंद्रीय मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार जांजगीर आगमन हो रहा है उनका आगमन हम सब जिलेवासियो के लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है सरकार के सफलतापूर्वक पुरे दो वर्ष होने की खुशी मे यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसका आयोजन करने का अवसर हम जिले वासियो को प्राप्त हुआ है इस कार्यक्रम मे करीब पचास हजार से अधिक विशाल जनसभा को श्री नड्डा संबोधित करेंगे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण रुप से सरकारी है।जिसके लिए हमारी जिला प्रशासन से इसकी तैयारी हेतु प्रारंभिक बातचीत हुई है और उन्होंने अभी से कार्यक्रम की तैयारी भी शुरु कर दी है आगे उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा कि यह कार्यक्रम चुंकि हमारे जिले मे आयोजित हो रहा है हम इस कार्यक्रम के मेजबान है इसके लिए हमको कड़ी मेहनत कर अधिक से अधिक संख्या मे आम जनता व अपने कार्यकर्ताओ को सभा स्थल तक लाया जाए जिससे कार्यक्रम को अधिक से अधिक सफल बनाया जा सके।
*प्रदेश के सभी बड़े नेता जुटेंगे विशाल जनसभा मे*- *सौरभ सिंह*
खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि श्री नड्डा जी का आगमन मे अब केवल एक सप्ताह का समय शेष रह गया है जिसके लिए हमको अभी से इसकी तैयारी शुरु कर देना चाहिए कार्यक्रम मे पुरे प्रदेश व आसपास के जिलो से बड़ी संख्या मे आम जन व कार्यकर्ताओ की संख्या पहुंचेगी लोगो को कार्यक्रम स्थल तक लाने पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्थ करनी होगी जिसके लिए अलग अलग क्षेत्र व गांव के लिए प्रभारी नियुक्त होंगे कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी समेत भाजपा प्रदेश के सभी बड़े दिग्गज नेता मंत्रीगण सांसद विधायक संगठन के बड़े नेता पदाधिकारी प्रभारी गण उपस्थित रहेंगे
*एस आई आर प्रकिया के तहत भारत मे रह रहे अवैध प्रवासीयो को मतदाता सुची से हटाना होगा*- *सौरभ सिंह*
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे देश मे अवैध रूप से रह रहे लोगो की पहचान करके उनको मतदाता सुची से बाहर करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है इसकेलिए हमारे बी एल ए 2 व कार्यकर्ता अपने आसपास निवास करने वाले अवैध मतदाता को हटाकर मतदाता सुची से उनका नाम विलोपित करवाए इसकेलिए फार्म 6 ,7, 8 का उपयोग करे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के पश्चात अपने स्वयं के नाम की ठीक तरह से जांच करे नाम नही होने पर फार्म  6 का उपयोग कर प्रक्रिया को पूर्ण करे उक्त कार्यक्रम मे पूर्व सांसद कमला पाटले जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी अमर सुल्तानिया कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह  जिला प्रवक्ता विकास शर्मा जिला मंत्री संतोषी दुबे जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह प्रतिमा डेहरे मंडल अध्यक्ष हितेश यादव लोकेश शुक्ला शिवेंद्र सिंह गोपेश तुलशयान समर्थ सिंह ध्वजाराम साहु निलेश गुप्ता संतोष थवाईत  ओमप्रकाश श्रीवास विवेक सिंह आई टी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा मोहन यादव आकाश सिंह मोनु नामदेव सतीश यादव राकेश रुपवानी निरंजन कोसले दिनेश राठौर सोनु यादव अमित यादव सतीश शर्मा सुशील सिंह प्रदीप राठौर गोलु दुबे रितेश अग्रवाल पुष्पेंद्र निर्मलकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
*नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित*
*सबने केंद्रीय नेतृत्व का माना आभार*
जांजगीर- भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया  दायित्व ग्रहण करने  पर श्री नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।भाजपा के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि श्री नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है।  वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि श्री नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी।  खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। श्री नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है भाजपा कार्यालय जांजगीर कचहरी चौक जांजगीर अकलतरा के चौक मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने की आतिशबाजी व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

img 20251215 wa06396580518561229369641 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button