सक्ती-

सांसद कमलेश जांगड़े ने 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सक्ति // भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सक्ती जिले को 108 एम्बुलेंस की सौगात मिली। जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, सीएमएचओ पूजा अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान एम्बुलेंस के सामने दीप प्रज्वलित कर आरती की गई एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। जिले को मिली नई एम्बुलेंस सेवाओं को जनता के लिए समर्पित किया गया।सांसद कमलेश जांगड़े ने सक्ती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनहितैषी कार्य करते हुए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बना रही है।उन्होंने आगे कहा कि सक्ती जिले को 7 नई 108 एम्बुलेंस मिलने से जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है और क्षेत्र के लोग किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर तत्काल एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, ऋषि गोयल, भवानी तिवारी, रामनरेश यादव, अभिषेक शर्मा, रामसिंग सिदार, रघुनंदन राठौर, सेवती साहू, सुशीला गबेल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, पार्षद गण—गजेन्द्र यादव, गोविंदा निराला, अनिता गोपाल, मनोज सोनी, सुरेश साहू, विनोद पाण्डेय, मनोज सिसोदिया, भगत शर्मा, दादू केवट, गजेंद्र राठौर, लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, परमेश्वर साहू, आदित्य अग्रवाल, पिंटू सिंघल, विजय जांगड़े, पुरुषोत्तम खूंटे, प्रेम शंकर गबेल, वेद प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button