सक्ती-
शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर शिव सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

सक्ती
जिले के शिव सैनिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जिला सक्ती में शासकीय कन्या महाविद्यालय अस्थाई रूप से पिछले चार-पांच वर्षों से व्यवस्था के भवन में संचालित हो रही है। जहां विद्यार्थियों को बरसात के दिनों में परिसर में पानी भर जाने के कारण आने- जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे विद्यार्थियों व पालको में रोष व्याप्त है। विद्यार्थियों के हितार्थ स्थायी भवन निर्माण की अति आवश्यकता है।जिसको लेकर वेदप्रकाश पटेल जिला महासचिव के नेतृत्व में मनहरण लाल प्रजापति, शिव कुमार गबेल, जय गबेल सहित शिव सैनिकों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि विषय को गंभीरता से लेते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के लिए स्थायी भवन निर्माण किये जाने की मांग की है।





