सक्ती-

ब्रेकिंग न्यूज सक्ती नगर पालिका में अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव, भाजपा पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा आवेदन

जिला कलेक्टर से नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया भाजपा पार्षदों ने

IMG 20240112 WA0088 Console Corptech






सक्ती – नगर पालिका सक्ती में अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल निम्नलिखित कृत्यो से परिषद् का विश्वास खो चुकी है। अध्यक्ष द्वारा पीआईसी की बैठक एवं परिषद् की बैठक में जनहित के कार्य को ध्यान में न रखकर स्वहित के कार्य के प्रति उत्सुकता बरतते हुए नगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है नगर पालिका में इनके पद पर रहते हुए साफ सफाई, पेय जल, एवं विद्युत व्यवस्था पुरी तरह चरमाराई हुई है। नगर पालिका के अधिकांश संयत्रों में इनके प्रति दादू त्रिलोक चंद जायसवाल के कारखाने से निर्मित संयंत्र नगर निकाय में दर्शित होता है जनहित के कार्यों से अध्यक्ष का कोई सरोकार नहं है शासन के द्वारा बिछाई जा रही 100 करोड़ की नल जल योजना समय पूर्ण हो जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हो पाई है और नियमों के विपरीत ठेकेदार के द्वारा पूर्णरूप से भ्रष्टाचार करते हुए नगर में निर्माण कार्य जारी है जिसमें व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। कार्य की गुणवता निम्न है जमकर भ्रष्टाचार करते हुए अध्यक्ष के द्वारा परिषद् को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। विगत 4 वर्षा को आय व्यय का लेखा जोखा परिषद की बैठक में पार्षदों के द्वारा मांगे जाने पर भी आज पर्यन्त नहीं दिखाया गया है जिससे भ्रष्टाचार प्रतित होता है। एवं मनमाने ढंग से अनुपयोगी मशीनरी की खरीदी कर आर्थिक हानी पहुंचाई गयी है। पार्षदो के द्वारा अध्यक्ष को बार बार बोलने के बाद भी किसी भी समस्या के समाधन हेतु कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है। जिसके कारण सक्ती नगर की जनता में भारी रोष व्याप्त है, जिससे हम नगर पालिका सक्ती के पार्षद गण, नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगाने विवश है।अतएव नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती के विरूध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने हेतु आवेदन जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को भाजपा पार्षदों के दौरान आवेदन सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button