जांजगीर चाम्पा

कड़ी धूप में शिवसेना का तोड़ो मोर्चा यात्रा प्रचार प्रसार रथ के साथ,एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में




जांजगीर-चांपा – प्रदेश प्रमुख शिवसेना धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में दिनांक 23/5/2023 से धार्मिक नगरी शिवरीनारायण ,खरौद से पामगढ़, राहौद,चोरभट्ठी अकलतरा, जांजगीर-चांपा से यह कार्यक्रम सक्ती जिला की ओर कुच कर चुकी हैं इस तोड़ो यात्रा का मकसद सरकार की असफलताओं और छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के अधिकारो का भ्रष्टाचार हो रहा है उनको रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा, रोड,बिजली,पानी बेहतर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,हर तरफ भ्रष्टाचार का जाल बिछा हुआ है उसको तोड़ना ही तोड़ो मोर्चा यात्रा है जिसतरह से सरकार द्वारा वादे किए गए थे उसका 50% भी पुरा नही हो पाया है प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का तांडव चल रहा है उसका विरोध करते हुए शिवसेना धनंजय सिंह परिहार ने यह तोड़ो मोर्चा यात्रा प्रारम्भ किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button