सक्ती-

जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन

*एसपी कार्यालय से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक होगा स्वतंत्रता दौड़ का अयोजन*


सक्ती, 11 अगस्त 2023/ आजादी के 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सक्ती जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधी, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, आधिकारी, कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button