जांजगीर चाम्पा

पुलिस लाइन परिसर, मैदान में किया गया वृहद वृ़क्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

⏺️ *पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण जिसमें लगभग 100 पौधे लगाये गये।*

*⏺️ जिसमे मुख्य रूप से फलदार वृक्ष आम, कटहल और बादाम, अमरूद, एवम छायादार पौधा नीम, पीपल, बरगद लगाया गया*

जांजगीर-चांपा – दिनांक 02.07 2023 को पुलिस लाइन, परेड मैदान के पास में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालयीन स्टाफ एवं रक्षित केन्द्र के लगभग 50-60 पुलिसकर्मियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमे मुख्य रूप से फलदार वृक्ष आम, कटहल और बादाम, अमरूद, एवम छायादार पौधा नीम, पीपल, बरगद लगाया गया, वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लगभग 100 पौधे लगाकर पौधे की देखरेख करने एवं भविष्य में अधिक मात्रा में पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप जोशी, श्री भरत राठौर स्पेशल ब्रांच जांजगीर, श्री दीपक तिवारी इंस्पेक्टर I.B., श्री संतोष राठौर परिवार परामर्श केंद्र सदस्य जांजगीर एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button