त्रेतायुग से है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम है अच्छाई का प्रतीक: जायसवाल



सेमरिया स्कूल में दशहरा उत्सव व गरबा-डांडिया की रही धूम

जांजगीर-चांपा// बिर्रा // विकासखंड बम्हनीडीह संकुल सेमरिया के शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया स्कूल में दशहरा उत्सव व गरबा-डांडिया धूमधाम से मनाया गया।स्कूल में अतिथियों द्वारा विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अतिथियों का तिलक,बेच लगाकर स्वागत पश्चात् गरबा डांडिया आयोजन का शुभारंभ किया गया।स्कूल में सभी छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर आए एवं गरबा नृत्य के आयोजन में शामिल हुए।इसके साथ ही विद्यालय में दशहरा उत्सव भी मनाया गया।दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया एवं छात्र-छात्राओं को संदेश दिया गया कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार मनाते है।इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर माता सीता को रावण के बंधन से मुक्त कराया था।मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री छग शिक्षक संघ हरिराम जायसवाल,विकास खंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि अच्छाई से बुराई को खत्म करने की दिव्य संदेश युक्त सांस्कृतिक त्यौहार है विजयादशमी दशहरा जिसका आरंभ त्रेतायुग से है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम है अच्छाई का प्रतीक,जहां बुराई का प्रतीक है असुर राज लंका पति रावण।इसलिए त्रेता युग की आरंभ से ही यह विजय उत्सव विजयादशमी में अच्छाई के द्वारा बुराई को जलाने की परंपरा है। बीआरसीसी एच के बेहार ने कहा की धर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की विजय,बुराई पर अच्छाई की विजय,पाप पर पुण्य की विजय,अत्याचार पर सदाचार की विजय,क्रोध पर दया क्षमा की विजय,अज्ञान पर ज्ञान की विजय यह सब है रावण पर भगवान श्री राम की विजय के प्रतीक। सीआरसी रमेश मेहरा व शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप ने कहा की दशहरा का पर्व 10 प्रकार के पापों काम,क्रोध,लोभ, मोह,मद,मत्सर,अहंकार आलस्य,हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है।एसएमसी के अध्यक्ष राजू साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप कश्यप ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें हमेशा सत्य एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए।हमेशा विजय सत्य की होती है।छग टीचर्स एसोसिएशन प्रांतीय उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी व छग शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष धन्य कुमार पांडे ने कहा कि यह त्यौहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक,शौर्य का उपासक है।भगवान राम ने रावण का वध किया था इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। राज्यपाल पुरूस्कृत अमृत लाल साहू,सेवानिवृत्त शिक्षिका विजयलक्ष्मी कश्यप का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन पिताम्बर प्रसाद कश्यप ने किया।प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे व छग टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक अध्यक्ष उमेश तेम्बूलकर ने कहा कि बिना ऊंची सोच के ऊंचे लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है क्योंकि हमारी सोच ही हमारे लक्ष्य का निर्धारण करती है इसलिए श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विचारों की संकीर्णता का त्याग करते हुए हमारी सोच भी श्रेष्ठ होनी चाहिए।गरबा नृत्य में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व आगंतुकों ने नृत्य में शामिल हुए।कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं,आगंतुकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में टीकाराम गोपालन,कैलाश खूंटे,एकादशिया राम मांझी, संतोष चन्द्रा,अनुपमा जांगड़े,कौशल यादव,अशोक जांगड़े,कौशल निराला एवं यूथ एवं इको क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि का सराहनीय योगदान रहा।