किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस = टिकेश्वर गबेल

सक्ती // भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने किसानों के चक्का जाम आन्दोलन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि देश की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है जो किसानों के लिए लगातार कार्य कर रही है किसानों के धान का एक एक दाना खरीदी करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश में भूपेश बघेल के शासनकाल में किसानों के साथ बहुत अत्याचार किया गया उनको लगातार प्रताड़ित किया गया जबरदस्ती किसानों के रकबा में गिरदावरी के नाम पर कटौती की गई कभी बारदाने तो कभी खाद के लिए किसानों को जूझना पड़ा। यहां तक अघोषित बिजली कटौती होती थी जिसके कारण कई किसानों को पानी की समस्या के चलते अपने फसल का नुकसान होते देखना पड़ा। आज यह वही कांग्रेसी है जो किसानों का शोषण करने का काम करते थे किसानों की जमीन को हड़पने का काम करते थे मजबूर होकर आत्महत्या करने वाले किसानों को मानसिक रोगी बताते थे आज वहीं कांग्रेसी किसानों को बरगलाने के लिए दुष्प्रचार कर रहे और उनको धान बेचने से रोकने का कुकृत्य कर रहे है। लेकिन प्रदेश के किसान इन कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आने वाले।जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बताया प्रदेश की भाजपा सरकार और मोदी की गारंटी में किया गया किसानों के वादों को पूरा करते हुए सुशासन दिवस के दिन दो वर्षों के बोनस जो कांग्रेस शासन काल में नहीं दिए गए थे उन्हें सीधे किसानों के खाते में भेज कर उन किसानों का सम्मान किया। पिछले दो वर्षों में किसानों से बंपर धान की खरीदी की गई वित्तीय वर्ष 2024 25 में किसानों से शासन से क्षमता से अधिक धान की खरीदी की जो अभी तक का रिकॉर्ड है। प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपये प्रति क्विंटल कि दर से भाजपा की सरकार खरीदी कर रही है। इसके साथ ही धान के उपज का मूल्य भी किसानों को 24 घंटे के भीतर मिल रहा है एवं अंतर की राशि एक मुश्त किसानों के खातों में डाली जा रही है। भूपेश बघेल के शासनकाल में किसानों को अंतर की राशि चार किस्तों में दिया जाता था लेकिन भाजपा की सरकार किसानों के हित को देखते हुए अंतर की राशि एक साथ किसानों के खातों में भेज देती है उसका उपयोग किसान लगातार करते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस किसान विरोधी सरकार थी और आज सत्ता जाने के बाद कांग्रेसी पछतावा होने का जो ढोंग कर रहे है वो सिर्फ दिखावा है। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के सुख दुख में उनके साथ खड़ा है और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



