विकसित भारत जी राम जी योजना –

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि को योजना प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों की दी गई विस्तृत जानकारी

जांजगीर-चांपा, // शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को योजना से संबंधित जानकारीपरक पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर योजना के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार, 7 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। योजना से संबंधित ब्रोशर एवं पोस्टर जिला पंचायत उप संचालक श्री अभिमन्यु साहू द्वारा जनप्रतिनिधियों को सौंपे गए। उप संचालक श्री अभिमन्यु साहू ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पोस्टरों के माध्यम से योजना की सही जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया। इस दौरान जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष को भी योजना संबंधी पोस्टर प्रदान किए गए।



