जांजगीर-चांपा

प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

ज्ञान,प्रकाश,सद्भाव और मानवता के संदेश से आलोकित हो जीवन : बीईओ बसंत चतुर्वेदी

 

IMG 20261124 WA0059 1 kshititech

जांजगीर-चांपा

 

प्रकाश पर्व एवं पावन कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) बसंत चतुर्वेदी,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी(एबीईओ)रत्ना थवाईत,विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) हिरेंद्र बेहार एवं उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बीपीओ डॉ. उमेश दुबे ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर,अज्ञानता से ज्ञान की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।वहीं कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति,पवित्रता,सेवा,त्याग एवं मानव कल्याण का अनुपम संदेश देता है।

 

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति,परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे पावन अवसर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे,सद्भावना एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

 

डॉ. उमेश दुबे ने विशेष रूप से उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान से जुड़े सभी स्वयंसेवी शिक्षकों एवं असाक्षरता उन्मूलन के लिए कार्यरत साथियों से आह्वान किया कि ज्ञान और शिक्षा का दीप प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लें,ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा के उजाले से वंचित न रहे।

 

अंत में सभी अधिकारियों ने कामना की कि प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा शिक्षा,संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रकाश चहुंओर प्रसारित हो।

 

सभी को प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button