जांजगीर चाम्पा

केन्द्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम

जांजगीर-चांपा // जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा, “विकसित भारत का जनकल्याणकारी बजट”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आदरणीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। यह विकासोन्मुखी बजट किसान, युवा, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान को सुनिश्चित करता है।
बजट के प्रमुख बिंदु:
– भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना
– रोजगार सृजन को गति देना
– आधारभूत संरचना का विस्तार
– सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना
शिशुपाल सिंह ने कहा, “यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।” उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री जी को इस सर्वसमयिक समर्थन के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button