जांजगीर चाम्पा

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सीएसपीडीसीएल अंतर्गत हुआ जन-जागरूकता व सेवा-उन्मुख कार्यक्रम

जांजगीर चांपा //  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सिवनी ग्रामीण वितरण केंद्रों में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपायों एवं उपभोक्ता सेवा सुधार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।सिवनी वितरण केंद्र कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर, जंप बलौदा उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, ने अपने संबोधन में कहा कि रजत महोत्सव केवल उत्सव भर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सभापति जनपद बलौदा चूड़ामणि राठौर सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार गोंड व विभागीय अधिकारी नंदलाल भारद्वाज,  सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी, सभी वार्ड मेंबर, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button