जांजगीर चाम्पा

गर्मी में बेजुबानों के लिए “थोड़ा सा प्यार” मुहिम, वेल विशर फाउंडेशन की पहल

img 20260319 wa0600375483699582998681 kshititech

जांजगीर-चांपा // तेज़ गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा “गर्मी में थोड़ा सा प्यार, बेजुबानों के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों और दुकानों के बाहर मिट्टी के बर्तन (चकोर) में पानी और चारा रखें, ताकि गर्मी में जानवरों और पक्षियों को राहत मिल सके।संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, उपाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, एसडीएम सुमित बघेल, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, युवा समाजसेवी छोटू कश्यप और मनीष धीवर को इस अभियान से जोड़ कर उन्हें मिट्टी के चकोर दिए है साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ें और जागरूकता फैलाएं।संस्था लगातार आगे भी लोगो को जोड़ कर समाज मे जागरूकता फैलाएगी।वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस नेक कार्य में अपनी छोटी-सी भागीदारी जरूर निभाएं और अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने बताया यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज में जीव-जंतुओं के प्रति दया और जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।हम मानव बोल कर पानी या खाना मांग लेते है पर बेजुबान ऐसा नही कर सकते इसलिए समाज को आगे आना होगा।इसी उपदेश्य से वेल विशर फाउंडेशन हर साल लोगो को जागरूक करते आ रही है।

“”वेल विशर फाउंडेशन ने नगरपालिका अध्यक्ष को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन””

वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति रोहित सारथी को गर्मी में पशु पक्षियों को पानी की व्यवस्था नगर पालिका के ओर से करने , युवा वर्ग के लिए लाइब्रेरी, राम सागर तालाब के सौंदयरिकरण, जैसे विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

img 20260319 wa06019086317803496283844 kshititech
img 20260319 wa05995945362866504790940 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button