जांजगीर चाम्पा

सुनील साहू को अर्थशास्त्र में पीएच.डी अवार्ड

जांजगीर-चांपा
जांजगीर शासकीय डॉ इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक सुनील साहू को सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर द्वारा पीएच.डी. अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपना शोध प्रबंध “ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य का उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रभावों का अध्ययन (जांजगीर-चांपा जिले में एनीमिया के विशेष संदर्भ में)” डॉ. शुचि शर्मा के निर्देशन में पूरा किया। शोध में जांजगीर-चांपा जिले की ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेष रूप से एनीमिया की स्थिति तथा उसके आर्थिक प्रभावों का विस्तृत अध्ययन किया गया है। अध्ययन में यह विश्लेषित किया गया कि महिलाओं का स्वास्थ्य उनकी कार्यक्षमता, उत्पादकता, स्वास्थ्य व्यय, आय एवं समग्र आर्थिक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करता है। शोध के निष्कर्ष महिला स्वास्थ्य, मानव पूंजी निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।इस अवसर पर शोधार्थी ने अपने शोध निर्देशक डॉ. शुचि शर्मा, कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष, कुलसचिव डॉ. अरविन्द तिवारी, कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. काजल मोइत्रा, शाखा प्रमुख अर्थशास्त्र डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, सह-प्राध्यापक डॉ. प्रतिमा बैस, तथा रिसर्च सेल के सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।उन्होंने विशेष रूप से अपने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनेन्द्र कुमार मेहता एवं डॉ. उपेन्द्र कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत सहयोग, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन ने शोध कार्य को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, धर्मपत्नी तथा अपने दोनों पुत्रों को देते हुए उनके प्रेम, त्याग, धैर्य एवं नैतिक समर्थन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।श्री सुनील साहू की इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, महाविद्यालय परिवार , मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button