हसदेव पब्लिक स्कूल के छः छात्र-छात्राओं का नेशनल कराते प्रतियोगिता में चयन

जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ फुल कॉन्टेक्ट मार्शल आर्ट के सिंहान आर.के. वर्मा सँसाई मो. सलीम बख्शी ने जानकारी दी कि दिनांक 17/11/2024 के नेशनल मार्शल आर्ट-कराटे चैंपियनशिप में 20 खिलाड़ी विशाखापट्टनम में अपना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में हसदेव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-अदिति साहू, श्रद्धा साहू, सोनम यादव, नैतिक सरकार, देवेंद्र यादव, नीतिका सरकार, रुचि कंवर, रूपम कंवर, वेदिका महंत, अखिलेश देवांगन, रितु देवांगन, धानवी, अनवी सिंह, मानसी सिंह, अथर्व सिंह, मयंक, संगीता मानिकपुरी, सृष्टि, कोच लता महंत, संगीता मानिकपुरी। उपरोक्त खिलाड़ियों को कराते के संरक्षक मनोज मित्तल, कमल मोदी, कमल अग्रवाल, मुरलीधर जयपुरिया, अरुण झांझड़िया, मोहन गुलबानी, डॉक्टर अतुल राठौर, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, स्कूल के प्राचार्य लवली वर्गीस एवं जवाहर लाल यादव, समन्वयक संजय सिंह, स्कूल स्टाफ आदि ने खिलाड़ियों को विजयी होने हेतु शुभकामनाएं दी है। उपरोक्त खिलाड़ी छतीसगढ़ सिहान आर. के. वर्मा, मोहम्मद सलीम बख्शी, मंजू लता महंत, संगीता मानिकपुरी के नेतृत्व में विशाखापट्टनम में प्रदर्शन करेंगे।