जांजगीर चाम्पा

स्कूल निरीक्षण पर पहुंची बीईओ , शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा
चांपा //  बम्हनीडीह बीईओ रत्ना थवाईत ने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर शालाओं में अध्य्यन – अध्यापन ,शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने अनेक स्कूलों का निरीक्षण किया।उन्होंने  सीएम हेल्पलाइन में शिकायत किये गए प्राथमिक शाला केनाभांठा का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देकर विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुम्हारीकला,प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला।लछनपुर ,प्राथमिक शाला ,माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल पोंड़ीकला का  निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्कूलों के सभी कक्षाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों  में संचालित मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के निर्देश के साथ साथ प्रतिदिन मेनू के आधार पर  गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के निर्देश दिए।स्कूलों में गणवेश वितरण , पाठ्यपुस्तक वितरण का भी जायजा लेकर  शीघ्र गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण कर शाला प्रवेशोत्सव मनाकर अध्ययन- अध्यापन कराने को कहा।बीईओ ने पूर्व माध्यमिक शाला पोंडीकला में नव प्रवेशी छात्रों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक प्रदान कर उन्हें नियमित स्कूल आकर अध्यापन करने को कहा ।उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी भी ली और सभी शिक्षकों को नियमित व्ही एस के ऐप में  उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान बीईओ ने स्कूलों की नियमित साफ सफाई पर फोकस करने के निर्देश दिये । सभी शिक्षकों से पालक सम्पर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं शीघ्र ही विद्यालय प्रबंधन समिति गठन करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान दारंग संकुल के समन्वयक धरमदास मानिकपुरी उपस्थित थे।

img 20260616 wa02578742106872604937442 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button