सक्ती-

चैत्र नवरात्रि पर घिंवरा में श्री रामकथा की अमृत वर्षा, जस गीत व मेले से भक्तिमय माहौल

सक्ती //  जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम घिवरा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामकथा की अमृत वर्षा हो रही है. पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं. यह आयोजन 18 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक चलेगा।रात्रि के समय जसगीत कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. दूर-दूर से आने वाली जसगीत पार्टियां माता सेवा के भजन प्रस्तुत कर रही हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है. 25 मार्च की रात्रि को विशेष झांकी और जसगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन के साथ ही 9 दिनों तक विराट मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के दुकानों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोग भी खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह और खुशी का माहौल है. पूरा गांव भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button