सुशासन तिहार ग्राम पंचायत लहंगा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया : आयुष शर्मा

विद्युत विभाग, पी एच ई विभाग, आबकारी विभाग को लगाई क्लास

सक्ती // जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने शक्ति विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत लहंगा में उपस्थित होकर राज्य सरकार की सुशासन त्यौहार में उपस्थित विद्युत विभाग पी एच ई विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की जमकर क्लास ली गई आयुष शर्मा ने कहा कि हमारी सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ के सभी जनता जनार्दन के लिए बहुत सारी योजनाएं धरातल पर लाई है जिसमें शक्ति जिले के अधिकारियों द्वारा उसका सही क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है जैसे कि अघोषित बिजली कटौती जैसा माहौल उत्पन्न किया गया है और समय पर बिगड़े हुए ट्रांसफार्मर को मरम्मत न करने पर एवं वोल्टेज की कमी को लेकर विद्युत विभाग को सख्त निर्देश दिया गया कि इन सभी के समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में किसी भी ग्राम वासियों को विद्युत विभाग से संबंधित समस्या कम से कम हो आयुष शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना को जिस प्रकार छत्तीसगढ़ एवं हमारे शक्ति जिला में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया गया है उसे लेकर भी विभाग को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द गांव में पानी की समस्या को दूर कर उसका निराकरण करे आयुष शर्मा ने अवैध शराब के बारे में आबकारी विभाग को निर्देश करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है उन पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की जावे शर्मा ने यह भी कहा की हमारी छत्तीसगढ़ कि जो सुशासन की सरकार है माननीय विष्णु देव साय जी की सरकार हैं। इसमें आने वाले सभी हितग्राहियों को ग्राम वासियों को जिस भी प्रकार की तकलीफ हो रही है यदि उसकी जानकारी हमारे अधिकारियों के पास आती है तो उनकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए ऐसा हमारे अधिकारियों को सुनिश्चित करना है और उनको विश्वास में लेकर कार्य को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में जिला के सभी अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के राजा धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल जी, मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर जी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण एवं 20 पंचायत के सरपंच एवं पंच जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मंगलुराम जाटवर ने किया।



